फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी में डूबकर किसान की मौत, दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। खेत देखने गए लापता किसान का शव दूसरे दिन काली नदी में मिला। परिजनों ने नदी पार करते समय डूबने से मौत होने की पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के चौराचांदपुर गांव निवासी किसान कृष्ण मुरारी (30) रविवार शाम करीब चार बजे काली नदी पार कर खेत देखने गए थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे। इससे सुबह होते ही परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। इस दौरान काली नदी में शव उतराता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों ने नदी में डूबने से कृष्ण मुुरारी की मौत होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें