फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग से लदे डंफर ने महिला को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। मौरंग से लदे डंपर ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक भाग गया।
विज्ञापन

कस्बे के ठठिया चौराहे पर सोमवार की शाम मौरंग से लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी महिला पर डंपर का पहिया चढ़ गया। उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर चालक व परिचालक को हिरासत मे ले लिया है। महिला के शव को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त रसूलाबाद निवासी नीलम प्रजापति (38) के रूप में हुई है। बाइक चला रहा उसका देवर मौके से भाग निकला। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें