छिबरामऊ। बच्चों के विवाद का निपटारा करने के बाद दबंगों ने युवक को पीट दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है।
नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी विनोद ने बताया कि रविवार की शाम को उसकी बेटी घर के बाहर बैठी थी। पड़ोस में रहने वाले चंद्रप्रकाश के बच्चे आ गए। उनकी बेटी के साथ झगड़ा करने लगे। शोरगुल सुनकर वह बाहर आया और दोनों बच्चों को अलग-अलग कर घर भेज दिया। कुछ देर बाद चंद्रप्रकाश, घनश्याम व विकास उसके दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर उक्त लोगों ने उसे लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। (संवाद)