कन्नौज। मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्सों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में न लगाने की मांग को लेकर राजकीय नर्सेस संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा की स्टाफ नर्सों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी जाती है। अन्य जगह कोई भी मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्सों की ड्यूटी चुनाव में नहीं लगाई जाती। मेडिकल कॉलेज में 470 बेड की सुविधा है। अक्सर मेडिकल कॉलेज में 100 से 150 मरीज भर्ती रहते हैं। उनकी देखभाल के लिए स्टाफ नर्सों की ड्यूटी लगी रहती है। अब एक बार फिर से कोरोना की तीसरी लहर आ रही है। राजकीय नर्सेस संघ ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर चुनाव में ड्यूटी न लगवाने की मांग की है। इस दौरान राजकीय नर्सेस संघ की प्रदेश अध्यक्ष वीना त्रिपाठी, सीमा राय, अर्चना पांडेय, प्रीती विष्ट, लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।