फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : टेंपो की टक्कर से रोड किनारे बैठे बकरी पालक की मौत, चार सवारी घायल

विज्ञापन
फोटो 10- ओमप्रकाश फाइल फोटो - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। क्षेत्र के बलनपुर गांव में बकरी चरा रहे वृद्ध को टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित हुआ टेंपो खाई में पलट गया। इससे चार सवारियां घायल हो गई। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बलनपुर गांव निवासी ओम प्रकाश (65) बकरी पालन व्यवसाय करते थे। सोमवार की शाम करीब चार बजे वह गांव के बाहर खेतों में बकरियां चरा रहा थे। इस दौरान वह तिर्वा-बेला मार्ग किनारे बैठे थे। तभी सवारियों को लेकर बेला जा रहे टेंपो ने ओमप्रकाश को टक्कर मार दी। इससे मौके पर उनकी मौत हो ई। हादसे के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया।
इससे टेंपो सवार लौंगापुर गांव निवासी कुसमा देवी (35), बैसापुर पट्टी निवासी सरोज (38), तिर्वा कस्बा निवासी राजेंद्री (52) और हरीश चंद्र (65) गंभीर रुप से घायल हो गए। चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी रामअवतार ने ओमप्रकाश के शव को कब्जे में लेकर सवारियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 11-खाई में पलटा टेंपो। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें