फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : कोरोना के पांच मरीज, सीएमओ भी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को पांच नए मरीज संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना का खतरा बढ़ता देखकर स्वास्थ्य महकमे ने 20 अगस्त और 21 अगस्त को अस्पतालों में मॉकड्रिल कर कोरोना से निपटने की तैयारियों को परखने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार को पांच नए मरीज संक्रमित पाए गए है। सीएमओ डॉ विनोद कुमार भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मौजूदा समय जिले में 23 कोरोना मरीज संक्रमित हैं। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि वह भी संक्रमित हैं।
आवास पर ही दवाएं खा रहे हैं। कोरोना से निपटने और तैयारियों को परखने के लिए जिले में 20 व 21 अगस्त को राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित ऑक्सीजन प्लांट युक्त सभी चिकित्सालयों में मॉकड्रिल किया जाएगा। इस दौरान अस्पतालों में कोविड का इलाज, जांच, ऑक्सीजन प्लांट और फायर फाइटिंग सिस्टम को परखेंगे।
विज्ञापन

इन अस्पतालों में होगा मॉकड्रिल
जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा, जिला चिकित्सालय कन्नौज, 100 शैया चिकित्सालय छिबरामऊ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में ऑक्सीजन प्लांट हैं। यहां कोरोना से निपटने के इंतजाम किए गए हैं। इन अस्पतालों में मॉकड्रिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें