फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : 220 केवी विद्युत उपकेंद्र में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। 220 केवी विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खामी के चलते कैपेसिटर बैंक में तेज धमाके के साथ आग लग गई। आनन-फानन बिजली कर्मियों ने बिजलीघर में लगे फायर हाईडेंट को चालू कर आग पर काबू पाया। तब तक 20 से 25 लाख रुपये के उपकरण आग से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सात बजे 220 केवी विद्युत उप संस्थान में तेज धमाके के साथ आग लग गई। धमाका सुनकर एसडीओ सूर्यप्रताप, जेई अनिल कुमार कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्हें 40 एमबीएआर कैपेसिटर बैंक में आग की लपट दिखाई दी। बिजली कर्मचारियों ने उपकेंद्र पर लगे फायर हाइटेंड को चालू करवाकर लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जेई अनिल कुमार ने बताया कि कैपेसिटर बैंक को विद्युत उपकेंद्रों पर वोल्टेज सुधार के लिए लगाया जाता है। इसमें कई सेल होती हैं। किसी एक सेल में तकनीकी फाल्ट आने से पूरी डिवाइस डैमेज हो जाती है। कैपेसिटर बैंक में आग लगने से विभाग को 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आग लगने से बिजली आपूर्ति पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि उपकेंद्रों पर इस तरह की समस्या आने पर वैकल्पिक व्यवस्था होती है। कुछ इलाके में वोल्टेज हाई और लो होने की शिकायतें मिल सकती हैं। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। गुरुवार को इंजीनियर टीम आकर जले उपकरणों को सुधारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें