फरवरी महीने में कन्नौज महोत्सव का आयोजन केके इंटर कालेज खेल मैदान पर किया जाएगा। इसके लिए 6, 7 व 8 फरवरी की तिथियां निर्धारित की गई हैं। बुधवार को डीएम अनुज कुमार झा ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे डीएम के साथ अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव, एसडीएम सदर सुनील शुक्ला समेत लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों का काफिला केके इंटरकालेज खेल मैदान पर पहुंचा। यहां जिलाधिकारी ने टेंट के ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से पालन कराने को कहा। जनप्रतिनिधियों से भी मेले के संबंध में चर्चा की गई। तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दे दिया गया।