फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
फोटो 12- महेश चंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
इंदरगढ। थाना क्षेत्र के फतुआपुर में आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने गांव के अमरूद के पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पेड़ से शव लटकता देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फतुआपुर गांव निवासी महेश चंद्र पटेल (42) खेती करते थे। बीते कई दिनों से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। जान पहचान के लोगों से उधार रुपये भी ले रखे थे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव के बाहर अमरूद के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि पति ने कई लोगों से उधार रुपये ले रखे थे। अक्सर लोग तगादा भी करते थे। आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली। कार्यवाहक थाना प्रभारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि किसान के आत्महत्या करने की परिजनों ने सूचना नहीं दी है। मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें