उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रविवार देर रात प्रधानी चुनाव की रंजिश में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कुन्तीपुर के पूर्व प्रधान आलोक यादव पर घात लगाए बैठे विरोधियों ने गोली मार दी। देर रात गोली की आवाज से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आननफानन गंभीर हालत में पूर्व प्रधान को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सूचना के घंटों बाद भी मौके पुलिस नहीं पहुंची तो पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा करना शुरु कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरु की।