फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : छात्रवृत्ति के लिए मांग के मुताबिक मिलेगा भरपूर बजट

विज्ञापन
फोटो:05 : कन्नौज : विकास भवन सभागार में पत्रकार वार्ता करते पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तीक - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में छात्र-छात्राओं की संख्या के हिसाब से वजीफे का बजट मिलेगा। कहा कि दो साल में कोरोना महामारी की वजह से दिक्कतें आईं हैं, फिर भी केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने अच्छी तरह स्थिति संभाला है।
विज्ञापन

गुरुवार को विकास भवन सभागार में कानपुर मंडल के छह जिलों के पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पिछड़ा वर्ग, समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण वर्ग से बेटियों की शादी के लिए मिलने वाला 20-20 हजार रुपये का शादी अनुदान बजट इस बजट सत्र में शून्य हो गया है, इसलिए लाभ नहीं मिलेगा।
कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिले हैं और बजट देने के लिए आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि शादी अनुदान योजना दोबारा शुरू की जाएगी। बजट की कमी से सैकड़ों छात्र-छात्राओं के वजीफे के लाभ से वंचित होने के सवाल पर कहा कि आवेदन में तकनीकी कमी, आधार लिंक नहीं होने और कोविड संक्रमण काल में कई संस्थान और आवेदन करने वाले केंद्र बंद होने की वजह से सबको लाभ नहीं मिल सका होगा।
विज्ञापन

वर्तमान सत्र 2022-23 में वजीफा के लिए बजट की जो डिमांड होगी, उसे सरकार पूरा करेगी। इस मौके पर उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण लालमणि मौर्य, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्नौज अनुपम राय, कानपुर से पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी, दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम, इटावा से प्रदीप तिवारी, औरैया से आशुतोष कुमार व कन्नौज से जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
दिव्यांगों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं। इससे उनको भविष्य में काफी सहूलियत मिलेंगी। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि समीक्षा बैठक में कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद और औरैया जिले के अधिकारियों से कहा है कि 10 सितंबर तक यूडीआईडी कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा करें। इसमें लापरवाही पर अधिकारी दंडित होंगे।

फोटो:06 : विकास भवन सभागार में अपनी-अपनी समस्याएं बताते फरियादी। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें