फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कालिंदी अब मानवर संगम एक्सप्रेस, नंबर भी बदला

Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेक्स का नाम और नंबर बदल गया है। अब यह ट्रेन संगम नगरी से चलेगी तो इसका नाम मानवर संगम एक्सप्रेस कर दिया गया है। यह कानपुर सेंट्रल, कन्नौज, फर्रुखाबाद होते हुए हरियाणा के भिवानी तक जाएगी। इससे प्रयागराज जाने वालों को राहत मिलेगी। पहले इस ट्रेन का संचालन कानपुर सेंट्रल से भिवानी जंक्शन के बीच हो रहा था। इसके बाद प्रयागराज तक कर दिया गया था।
विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन से कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। जंक्शन से इसकी रवानगी प्रतिदिन दोपहर 3.50 बजे होगी। ट्रेन शाम 6:20-6:30 बजे कानपुर सेंट्रल, शाम 6:43-6:45 बजे कानपुर अनवरगंज और रात 9:50-10:20 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेंगी। यह ट्रेन पहले की ही तरह भिवानी जंक्शन सुबह 9:05 बजे पहुंचेगी।
इसका नया नंबर प्रयागराज से 14117, जबकि भिवानी से कालिंदी एक्सप्रेस का नंबर 14118 हो गया है। अभी इस ट्रेन का नंबर कानपुर से 14723 एवं भिवानी से 14724 था। खास बात यह है कि कालिंदी में अब पुराने आईसीएफ कोच की जगह नए एलएचबी रैक लगाए गए हैं। एलएचबी रैक लगने से इसकी स्पीड भी बढ़ेगी। अब कानपुर से भिवानी के बीच अब कालिंदी एक्सप्रेस 1.10 घंटे का कम समय लेगी।
विज्ञापन



प्रयागराज से ट्रेन का संचालन शुरू होने से यहां से पुरानी दिल्ली के लिए यात्रियों को एक और ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा। प्रयागराज के बाद इसका ठहराव फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, कानपुर अनवरगंज, कल्याणपुर, बिल्हौर, कन्नौज पहुंचेगी। इसके बाद गुरसहायगंज, कमालगंज, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, निबकारोरी, भोगांव, मैनपुरी, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली शाहदरा, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली किशनगंज, शकूरबस्ती, बहादुरगढ़, साम्पला, रोहतक जंक्शन, लाहली आदि स्टेशन पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें