फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बेमौसम बारिश से बढ़ा जोड़ों का दर्द

Fri, 05 May 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पिछले पांच दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। दिन में कई बार बदली छाने के साथ बारिश होने लगती है। गुरुवार को भी दिनभर यही हुआ। सुबह बदली छाई तो दोपहर में तीखी धूप निकली। लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने जोड़ों के दर्द के साथ खांसी, जुखाम और बुखार के मामले बढ़ दिए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उमड़ रही भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि मौसम का असर लोगों की सेहत पर कितना पड़ रहा है। ओपीडी में 426 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। पंजीकरण खिड़की से लेकर डॉक्टरों के कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। खांसी, जुखाम के साथ कई मरीज जोड़ों के दर्द से परेशान होकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बारी-बारी से मरीजों का हाल जान जांच करवाने के साथ पांच दिनों की दवा लेने की सलाह दी। लगातार बढ़ रही मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की भीड़ सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में भी उमड़ रही है। डॉ. सूरज बताते हैं कि बताते हैं कि गठिया की समस्या अगर किसी को होती है, तो बारिश के मौसम में उसकी तकलीफ बढ़ जाती है। ऐसे में इस समस्या को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। मांसपेशियों में दर्द की समस्या है तो राहत पाने के लिए गर्म या ठंडे पानी से सिकाई कर सकते हैं। इससे आपको दर्द से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। वह बताते हैं कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर बिना डॉक्टर के सलाह के दवा न ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें