फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर में रहने वाली तारावती पत्नी रामपाल ने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को मंगलवार को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें बताया कि आठ दिसंबर को 24 वर्षीय बेटे रंजीत को बुखार आ गया था। पड़ोसी गांव में रहने वाले झोलाछाप से इलाज कराया। उसने 35 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद भी रंजीत की हालत में सुधार नहीं हुआ। 11 दिसंबर को मौत हो गई। कार्रवाई की बात पर झोलाछाप रुपये वापस करने की बात कहते हुए समझौता करने का दबाव बना रहा है। डीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें