फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सूने घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Tue, 05 Dec 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के जेवर, नकदी व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपुरवा निवासी शान मोहम्मद मुंबई में काम करता है। शनिवार को कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर में रिश्तेदारी में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए वह आया था। पत्नी और बच्चों के साथ वह रविवार रात शादी में शामिल होने गया था। इस बीच घर में सन्नाटा देखकर चोरों ने देर रात मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए और कमरों के ताले तोड़ दिए। बक्से का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये, एक लाख रुपये के जेवर, बर्तन, कपड़े आदि घरेलू सामान चोरी कर लिया। सुबह आसपास के लोगों ने मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो शान मोहम्मद को सूचना दी। उन्होंने मझपुरवा चौकी प्रभारी विनय शर्मा को चोरी की प्रार्थना पत्र दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें