फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मकान का ताला तोड़कर जेवर-नकदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। तिर्वा में किसान के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर और नकदी पार कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के नौसारा गांव निवासी अमित राजपूत खेती करते हैं। अमित भाई सौरभ के साथ तिर्वा कस्बा के मोहल्ला रानी अवंतीबाई नगर के मकान बनाकर रहते हैं। पांच दिन पहले गांव में खेती के काम से घर में ताला लगाकर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब अमित घर आए तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर घर में रखी पांच सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पायल, एक मटर माला व 9500 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


24 घंटे के बाद दर्ज हुई 25 लाख की चोरी की रिपोर्ट
कन्नौज। शहर के मोहल्ला सरायमीरा में किराए के मकान में रहने वाली शिक्षिका विनीता यादव के घर में दो अक्तूबर की दोपहर चोरों ने घर का ताला तोड़कर 25 लाख के जेवर और नकदी पार कर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। घटना के 24 घंटे के बाद बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें