कन्नौज। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने तिर्वा के जेई संतराम धीर को निलंबित कर दिया है और सब स्टेशन पर तैनात ऑपरेटर प्रदीप कुमार की सेवाएं समाप्त कर दीं हैं। वहीं, दो संविदा लाइनमैन प्रदीप कुमार व आकाश को भी हटा दिया गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पुनगरा निवासी बृजेश कुमार पहले संविदा पर लाइनमैन था, लेकिन चार माह पहले उसे हटा दिया गया था। इसके बाद भी वह लाइन पर शटडाउन लेकर काम कर रहा था। इस मामले में जेई की लापरवाही है और एसएसओ की मिलीभगत थी। पूरे प्रकरण की जांच के बाद जेई को निलंबित कर दिया गया है।