फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : कनेक्शन की जांच करने पहुंचे जेई को पीटा

विज्ञापन
24सीएचबीपी53: कोतवाली में मामले की तहरीर लिखते जेई अजय अवस्थी, साथ में मौजूद एक्सईएन व एसडीओ। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद रोड पर कनेक्शन की जांच करने टीम के साथ गए जेई को युवकों ने पीट दिया। जेई से छीनकर सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। सूचना पर एक्सईएन और एसडीओ सहित बिजली विभाग के कर्मचारी कोतवाली पहुंच गए। जेई की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

नगर के विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय में तैनात अवर अभियंता अजय अवस्थी टीम के साथ बुधवार को घरेलू कनेक्शनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान फर्रुखाबाद रोड पर एक व्यक्ति के मकान में मीटर से पहले कट करके बिजली का उपयोग होता मिला।
जेई अजय अवस्थी का आरोप है कि जैसे ही उन्होंने लाइनमैन विकास कुमार, रवि कुमार और फैज को केबल काटने के निर्देश दिए, वैसे ही मकान मालिक मौके पर आ गया। केबल काटने का विरोध करने लगा। इसी दौरान तीन अन्य युवक आ गए। गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीट दिय। उनके पास मौजूद सरकारी दस्तावेज और कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन

जेई ने मामले की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। इस पर एक्सईएन रवींद्र कुमार, एसडीओ अनुज कुमार जायसवाल, जेई अवनीश सहित बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद कोतवाली पहुंच कर चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें