फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जयनगर इलेवन स्टार ने दो विकेट से जीता लीग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। मरहूम अशरफ अली क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच बस स्टाफ मैदान पर रविवार को अड्डा इंडियन स्टार और जयनगर इलेवन स्टार के बीच खेला गया। इलेवन स्टार ने दो विकेट से मैच में जीत हासिल की है। तहसीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


अड्डा इंडियन स्टार के कप्तान गोविंद यादव ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सौरभ ने तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाए। सुमित प्रथम ने 10 रन, सुमित द्वितीय ने नौ रन, यूसुफ ने मात्र छह रन बनाए। पूरी टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट खोकर 68 रन बन सकी। तहसीन ने तीन ओवर में 12 रन देकर चार विकेट, अभिषेक ने दो ओवर में 10 रन देकर दो विकेट, पुनीत एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे जयनगर इलेवन स्टार के कप्तान सलमान शून्य पर आउट हो गए।
अवली ने 10 गेंदों पर 28 रन, फकरे आलम ने चार गेंद पर 10 रन पुनीत ने 15 रन नाबाद बनाए। 7.3 ओवर में आठ विकेट खोकर 70 रन बना कर दो विकेट से मैच जीत लिया। सुमित ने एक ओवर में दो रन देकर तीन विकेट, पवन मिश्रा ने तीन ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तहसीन को समाजसेवी लकी खान ने दिया। अंपायर लखन, मेराज, कमेंटेटर की हसीन ने भूमिका निभाई। इस दौरान आयोजक मेराज अहमद, लकी खां, शानू खान, अशद वारसी, शोहेब प्रधान, पप्पू सभासद पंकज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें