फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: क्रेन की टक्कर से मासूम की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Tue, 13 Sep 2022 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में जीटी चौड़ीकरण का काम कर रही क्रेन ने पंचर बाइक खींच रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना तालग्राम के ग्राम रोहली निवासी बादाम सिंह के तीन वर्षीय बेटे रौनक का खेलते समय सोमवार को हाथ टूट गया था। इससे मंगलवार को बादाम सिंह औराई गांव में रौनक का उपचार कराने बाइक से गया था। दोपहर करीब 12 बजे लौटते समय सराय दौलत के पास बाइक पंचर हो गई।

इस कारण बादाम सिंह पैदल बाइक खींच रहा था, जबकि बेटा साथ चल रहा था। इस दौरान जीटी रोड फोरलेन निर्माण में लगी क्रेन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम रौनक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बादाम सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर सराय प्रयाग चौकी प्रभारी प्रशांत गौतम ने शव को कब्जे में लेकर क्रेन चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें