फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तेज बुखार से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। औरैया के रामगढ़ शंकरपुर निवासी शिवन्या (5) पुत्री राजकुमार शाक्य अपने मौसा सौरिख के ग्राम शंकरपुर निवासी श्याम बाबू शाक्य के घर पर जन्म से रहे रही थी। 27 अगस्त को शिवन्या को घर पर ही तेज बुखार आया था। कस्बे के एक निजी क्लीनिक पर परिजनों ने उसका इलाज कराया, जहां खून की जांच में शिवन्या के प्लेटलेट्स कम होने पर डाॅक्टर ने उसका इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दो दिन बाद हालत गंभीर होने पर परिजन शिवन्या को इटावा ले गए। वहां भी हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। 28 अगस्त की शाम करीब चार बजे शिवन्या ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौसा श्याम बाबू शाक्य ने बताया शिवन्या को तेज बुखार आया था, जिसमें उसके पेट में दर्द एवं उल्टियां तथा दस्त होने लगे थे। बाद में हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। वहीं उनकी दो बेटियां भी बुखार से पीड़ित हैं, जिनकी खून की जांच कराई है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. अजहर सिद्दीकी ने बताया कि स्वास्थ्य टीम को शंकरपुर गांव भेज कर परिवार व पड़ोस के लोगों की सैंपलिंग कराकर दवा वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें