फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2047 तक भारत के विकसित होने की गारंटी: प्रतिभा शुक्ला

Fri, 19 Jan 2024 02:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। भारत वर्ष को 2047 तक विकसित करने की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत को विकसित करने का संकल्प लिया है। गारंटी वाली गाड़ी से प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना गया। यह बात प्रदेश की महिला कल्याण बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने तालग्राम ब्लॉक की ग्राम पंचायत रायपुर के मजरा आलमपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार पर खड़ी है। गांव को विकसित करना बहुत जरूरी है। 22 तारीख को दिवाली की तरह मनाएं। विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री के लिए पांच संकल्पों की शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत रायपुर की प्रधान अरुणा देवी ने मुकुट पहनाकर अंगवस्त्र भेंट किए। राज्यमंत्री ने बेटी प्रतीक्षा से जन्मोत्सव पर केक काटा। आठ नन्ही परी को जन्मोत्सव पर मिठाई, बेबी किट व कंबल दिए गए।
गर्भवती जूली, कुसमा देवी की गोद भराई तो अविनीत, विदित का अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पति राजीव सिंह उर्फ पुच्ची ठाकुर, प्रधान पति भानु प्रताप सिंह, सीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी इरा आर्या, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, सीडीपीओ पूजा सिंह, संचालन रामवीर सिंह कठेरिया ने मौजूद रहे। ग्राम पंचायत रौतामई और रजलामऊ में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। ग्राम पंचायत रजलामऊ में ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह उर्फ पुच्ची ठाकुर ने सरकार की उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें