फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल यादव की फर्जी आईडी से अभद्र टिप्पणी ने पकड़ा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
22सीएचबीपी53: कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपते सपा नेता योगेंद्र सिंह यादव। डिंपल यादव की फर्जी आईडी से अभद्र टिप्पणी ने पकड़ा तूल - सपाइयों ने सौंपा कोतवाल को ज्ञापन संवाद न्यूज एजेंसी छिबरामऊ। कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव की फर्जी फेसबुक आईडी से एक जाति विशेष पर टिप्पणी ने तूल पकड़ लिया है। नाराज सपाइयों ने कोतवाल को ज्ञापन देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। सोमवार को सपा नेता योगेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयों का प्रतिनिधि मंडल कोतवाली पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि 21 जून को किसी व्यक्ति ने कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर समाज में एक वर्ग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पूर्व सांसद की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। इस कार्य से समाज के एक वर्ग में उनको अपमानित करने का प्रयास किया गया। सपाइयों ने कोतवाल से मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सपाइयों ने ज्ञापन दिया है, तहरीर नहीं दी गई। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभासद अक्कू भदौरिया, अतुल कुमार व परवेज मंसूरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें