तालग्राम। असंतुलित खानपान से प्रसव में जोखिम बढ़ रहा है। चिकित्सा अधिकारियों ने इस पर चिंता जताई है।
तालग्राम सीएचसी में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 90 गर्भवती महिलाओं की सेहत की जांच की गई। 15 में हाई रिस्क प्रसव (प्रेग्नेंसी) के लक्षण मिले।
डॉ. सीमा सिंह ने गर्भवती महिलाओं को तत्काल उपचार शुरू कराने की सलाह दी। कहाकि प्रसव हर हाल में सरकारी अस्पताल में कराएं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने सुरक्षित प्रसव को लेकर स्वास्थ्य केंद्र में ही आकर अपना प्रसव कराने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया।