फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छात्रा की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 13 Jul 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थ्रेसर की चपेट में आने से छात्रा की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


त्यौर गांव निवासी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को खजुरियन नगला गांव निवासी शिवानंद उसकी मूंगफली फसल की थ्रेसर से मढ़ाई कर रहा था। इसके बाद चालक लापरवाही के साथ ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन को मोड़ने लगा। इससे थ्रेसर अनियंत्रित होकर उसकी पुत्री वर्षा (17) के पर पलट गया। इससे पुत्री दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। 100 शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। थाना प्रभारी देवेश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें