फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ससुरालीजनों ने मायके वालों को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना अंतर्गत ग्राम धरमूपुर निवासी मालती देवी ने पुलिस को बताया कि दो फरवरी को बेटी सुलोचना की शादी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में छिबरामऊ के ललकापुर गांव निवासी विजय जाटव से की थी। शादी के बाद से ही पति समेत सास, ससुर व जेठ ने दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। सोमवार की सुबह 7:30 बजे सुलोचना ने फोन कर बताया कि यह लोग उसके साथ मारपीट कर रहे है। बड़ी बेटी शांति देवी पत्नी विजय निवासी बिल्हौर के साथ ललकापुर पहुंचीं। आरोप है कि दामाद व बेटी के ससुरालीजनों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से पीटा। पिटाई से उनका हाथ टूट गया, जबकि बेटी की हालत भी नाजुक है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें