फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मेडिकल काॅलेज में किसी प्रकार की समस्या होने पर लगाएं हेल्पलाइन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मरीजों को बेहतर सुविधाओं के लिए कॉलेज प्रशासन ने पहल की है।
विज्ञापन




राजकीय मेडिकल कालेज में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। मरीजों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। मरीजों को तत्काल उपचार के साथ आने वाली परेशानियों को काॅलेज प्रशासन द्वारा तत्काल निस्तारण के लिए कालेज प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने समस्याओं के निस्तारण के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
इस नंबर पर मरीज अपनी समस्याओं को बताकर उसका निस्तारण करा सकता है। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह की निगरानी में हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही समस्याओं को कम करने का भी प्रयास किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि मरीजों की समस्याओं को देखते हुए उनका तत्काल निस्तारण के लिए 9519411404 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। इस नंबर पर 24 घंटे सुविधा मिलेगी। अगर मरीजों की सही देखभाल के साथ समय पर दवा नहीं मिल रही या मरीजों को कोई अन्य समस्या है तो उसे हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें