फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विदेशों से आलू आयात करने से हुई हालत खराब

Thu, 16 Mar 2023 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
्रन्नौज। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि विदेशों से आलू मंगाने पर कन्नौज समेत यूपी के कई किसान परेशान हैं। बाहर से आलू आने की वजह से रेट कम है।
विज्ञापन

दरअसल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से गुजरते समय सपा मुखिया अखिलेश यादव ठठिया स्थित आलू मंडी में पहुंचे। वहां लगे आलू के पैकेटों को लेकर उन्होंने निदेशक को फोन लगाया। कहा, कि यहां तो आलू के पैकेट लगे हैं। आलू बाहर भेजने व कोल्ड स्टोर में सुरक्षित करने का झूठा दावा किया जा रहा है। सपा मुखिया ने आलू किसानों से भी बात कही। कुछ आढ़तियों से भी रेट व निर्यात को लेकर चर्चा की। एक किसान ने बताया कि कई साल पहले उनके पिता तो आलू की वजह से खत्म हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें