फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का अवैध खनन पकड़ा, सात लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
फोटो -17- सदर कोतवाली के बाहर खड़े मिट्टी भरे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली व डंपर। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बेखौफ होकर सरकारी जमीन पर मिट्टी खनन कर रहे माफियाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मौके से एक डंपर, मिट्टी लदी तीन ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ एक बाइक और कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। पुलिस ने सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से खनन माफियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

सरायमीरा चौकी प्रभारी अविनेश कुमार ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार की सुबह वह गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने पुलिस लाइन के पीछे सरकारी जमीन पर अवैध तरीके में मिट्टी खनन होने की जानकारी दी। चौकी प्रभारी ने कोतवाली से अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ठिकाने पर पहुंचे तो बड़े पैमाने पर खनन मिला।
पुलिस के पहुंचते ही माफियाओं में हड़कंप मच गया। जेसीबी लेकर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से रसूलाबाद के जम्मनपुर गांव निवासी डंपर चालक रामकेष शर्मा और सदर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर्वा गांव निवासी अर्पित को दबोच लिए। इसके अलावा सचेत पांडेय, जेसीबी मालिक कल्लू पाल, संतोष पाल, अचल अवस्थी और वासू वर्मा के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से खनन करने का मामला दर्ज करवाया है। कोतवाली निरीक्षक आलोक दुबे ने बताया कि अर्पित और रामकेश शर्मा की गिरफ्तारी कर न्यायालय भेजा गया। यहां से दोनों को अनौगी जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

------------------------
मिलीभगत से होता है खनन
पुलिस लाइन के पीछे लंबे समय से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। कई बार पुलिस और प्रशासन की ओर कार्रवाई के लिए छापेमारी की गई, लेकिन कार्रवाई की जानकारी लीक होने के चलते माफिया पकड़े नहीं जा सके। इसमें मिलीभगत भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें