फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 10 रुपये की सिरिंज लेकर आओ तो लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सरकार की ओर से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा हवाहवाई साबित हो रहा है। सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित विनोद दीक्षित अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने वाली सिरिंज नहीं है। मरीजों को वैक्सीन लगवाने के लिए बाहर से 10 रुपये की खरीदकर लाना पड़ता है।
विज्ञापन




शहर के विनोद दीक्षित अस्पताल सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए प्रतिदिन 30 से 40 मरीज आते हैं। सीएचसी में एक सप्ताह से वैक्सीन लगवाने वाली सिरिंज का टोटा है और मरीजों को बाहर से 10 रुपये की खरीदकर लानी पड़ती है। विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते सीएचसी पर मरीजों को सिरिंज तक नहीं उपलब्ध हो पा रही हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुधांशु दुबे ने बताया कि सिरिंज के लिए डिमांड की गई है।



बुधवार को सीएचसी में मौजूद शहर के भगवानपुर मोहल्ले के रहने वाले अमन कुशवाहा ने बताया कि कुत्ते के काटने के चलते एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे। काफी इंतजार के बाद नंबर आने पर जानकारी दी गई कि सिरिंज नहीं है। ऐसे में पहले सिरिंज बाहर से खरीदकर लाएं, इसके बाद वैक्सीन लग पाएगी। रामपुर गांव से आए सनोज, मकरंदनगर के प्रदीप सहित अन्य लोगों ने बाहर से 10 रुपये सिरिंज खरीदकर लाने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें