फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मार्ग किनारे मांस दुकानें खुली तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। पुलिस प्रशासन ने इस बार सावन मास के लिए विशेष तैयारी की है। इसके तहत कांवड़ यात्रा मार्ग किनारे और शिव मंदिरों के आसपास मांस अंडे की दुकानें बंद रखी जाएंगी। कांवड़ यात्रा के मार्ग किनारे स्थित दुकानों, ढाबों के दुकानदारों को चेतावनी देकर नियमों के पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए है। बड़ी संख्या में दूरदराज के शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेने के लिए चियासर, सिंघीरामपुर, जलेसर, मेंहदी घाट गंगा पर पहुंचते हैं। इसके बाद गंगाजल से श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने पुलिस फोर्स के साथ प्रमुख मंदिरों और मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सावन माह के दौरान मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने, कांवड़ यात्रा मार्गाें पर सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें