फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इदरीस अध्यक्ष, लोकेंद्र महासचिव और शिवांक कोषाध्यक्ष बने

Sun, 21 Jan 2024 02:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 29: नतीजा आते ही अध्यक्ष पद के विजेता इदरीस खां (बाएं), कोषाध्यक्ष शिवांक बाजपेई (बीच में) और महासचिव लोकेंद्र तिवारी (दाएं) को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। संवाद
विज्ञापन


फोटो:30: मतदान के दौरान लाइन में खड़े अधिवक्ता। संवाद
-कन्नौज बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार की देर शाम आया नतीजा
-कचहरी में पूरे दिन रही चुनावी गहमागहमी, जीते पदाधिकारियों को मिली बधाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। पांच जनवरी से चल रही कन्नौज बार एसोसिएशन की गहमागहमी शनिवार को हुए चुनाव के बाद समाप्त हो गई। दिन में हुए मतदान के बाद शाम में वोटाें की गिनती की गई। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद इदरीस खां अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। महासचिव पद पर लोकेंद्र तिवारी और कोषाध्यक्ष पद पर शिवांक बाजपेई को कामयाबी मिली है। इन तीनों के पक्ष में नतीजा आते ही इनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

शनिवार को पूरे दिन कचहरी में चुनावी गहमा-गहमी रही। सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ। कुल 783 अधिवक्ताओं में से 626 ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान तीन पदों अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए ही हुआ। बाकी पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। निर्धारित समय पूरा होते ही वोटों की गिनती शुरू हो गई। देर शाम तक चली मतगणना के बाद नतीजाें का ऐलान किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर मोहम्मद इदरीस खान को सबसे ज्यादा 271 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश तिवारी को 216 वोट मिले। इस तरह 55 वोटों से इदरीस खां को विजेता घोषित किया गया। महासचिव पद पर लोकेंद्र तिवारी को 281 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे रामखिलावन को 238 वोट मिला। इस तरह लोकेंद्र तिवारी को 43 वोट से विजेता घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर शिवांक बाजपेई को सबसे ज्यादा 304 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी विकल दोहरे को 186 वोट मिले। शिवांक बाजपेई को 118 वोटों से विजेता घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी अधिकारी की टीम में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक चंद्र जैन, कमालुद्दीन खां, अनिल द्विवेदी तपन, केके अडवानी, राकेश सिंह यादव, छोटे लाल और श्याम सिंह वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन


इनसेट
अध्यक्ष पद के लिए मिले वोट
-मोहम्मद इदरीस खां को 271 वोट, राकेश तिवारी को 216 वोट, सियाराम कनौजिया को 78 वोट, ब्रजमोहन त्रिपाठी को 36 वोट और उमेश चंद्र तिवारी को 24 वोट मिले।

इनसेट
महासचिव पद के लिए मिले वोट
-लोकेंद्र तिवारी को 281 वोट, रामखिलावन को 238 वोट और अवधेश कुमार को 96 वोट मिले।

इनसेट
कोषाध्यक्ष पद के लिए मिले वोट
-शिवांक बाजपेई को 304 वोट, विमल दोहरे को 186 वोट और कविता सिसौदिया 113 वोट िमले।

-
इनसेट



यह पदाधिकारी पहले ही हो चुके निर्विरोध निर्वाचित

-वरिष्ठ उपाध्यक्ष: मोहम्मद शराफत हुसैन

-उपाध्यक्ष: गोपालजी श्रीवास्तव और रामसच्चे यादव
-कनिष्ठ उपाध्यक्ष: कृष्ण कुमार यादव और गौरव दीक्षित

-सह सचिव प्रशासन: सोनू आलम
-सह सचिव पुस्तकालय: आशीष कटियार

-सह सचिव प्रसारण: विवेक दीक्षित



इनसेट

सदस्य पदों पर इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन
वरिष्ठ सदस्य पद के लिए मोहम्मद शहमीर खां, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, मोनव्वर हसन, आनंद किशोर कटियार, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद शहनवाज और कनिष्ठ सदस्य पद के लिए अमित मिश्रा, गौरव सिंह, विश्वनाथ चतुर्वेदी, इरशाद खान, सूरज सिंह और मोहम्मद राशिद हुसैन भी नाम वापसी के साथ ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें