फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: जाम लगाने वाले 15 की हुई पहचान

Wed, 08 Feb 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
28 जनवरी को पिकअप की टक्कर से हुई थी बालक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगाने और प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 80 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने 15 लोगों की शिनाख्त कर ली है। उन पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली के त्रिमुखा गांव निवासी मोतीलाल का छह साल के पुत्र लवकुश की 28 जनवरी को पिकअप की टक्कर लग जाने से मौत हो गई थी। हादसे में माता-पिता भी घायल हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 29 जनवरी को परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को जटियापुर पुलिया के सामने तिर्वा-बेला मार्ग पर शव रख जाम लगा दिया था। तीन घंटे के बाद पुलिस ने समझा सभी को शांत कराया और जाम खुलवाया। पुलिस ने जाम लगाने वाले 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शिनाख्त करनी शुरू कर दी थी । पुलिस ने 15 लोगों की शिनाख्त कर ली। कोतवाल महेशवीर सिंह ने बताया कि सड़क जाम करने वाले लोगों में से 15 को शिनाख्त कर लिया गया है। शिनाख्त हुए लोगों को जल्द पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें