फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अभी मैं जिंदा हूं, दिलाई जाए बंद की गई पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। तहसील समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी उस समय हतप्रभ रह गए, जब एक वृद्ध को लेखपाल की ओर से मृत घोषित किया गया। वृद्ध जीवित हालत में सामने पहुंच गया। वृद्ध ने जीवित होने का प्रमाण पत्र देते हुए बंद कराई गई वृद्धावस्था पेंशन शुरू कराने तथा दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


नगर के राम नगर मोहल्ला निवासी पाल सिंह पुत्र प्रभू सिंह ने एडीएम आशीष कुमार सिंह से शिकायत करते हुए कहा कि दो साल पहले जांच में पात्र होने के बाद उसकी पेंशन बांधी गई थी। वर्ष 2022 में लेखपाल ने उसे मृत घोषित करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी, जिस कारण उसकी पेंशन बंद कर दी गई। एडीएम ने मामले की जांच कर दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। अकबरपुर निवासी संजीव पाठक ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछवाई गई है, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। बरसात के कारण सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इन गड्ढों के कारण आए दिन लोग घायल हो जाते हैं। एडीएम ने खंड विकास अधिकारी को जांच कराकर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पुराभोज के प्रधान किशनपाल ने मनरेगा से डलवाए गए चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत की।



आलोक पार्क में अराजक तत्वों का जमघट

वार्ड 24 पंतनगर के सभासद प्रदीप चौहान ने गंगेश्वरनाथ मंदिर के पास स्थित आलोक पार्क में शाम के समय अराजक तत्वों का जमघट लगने की शिकायत की। सभासद ने बताया कि पार्क में बैठ कर अराजक तत्व सिगरेट व शराब पीकर गालीगलौज करते हैं। साथ ही मंदिर आने जाने वाली महिलाओं व युवतियों को परेशान करते हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए रात के समय यह अराजक तत्व मोहल्ले में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। सभासद ने अराजक तत्वों पर शिकंजा कसे जाने की मांग की है।
विज्ञापन




काॅलेज के खेल मैदान पर अवैध कब्जे की शिकायत

राष्ट्रीय विद्यामंदिर इंटर काॅलेज की प्रबंधक अलका दुबे ने शिकायत करते हुए बताया कि कालेज के कमरों व खेलकूद के मैदान पर खुड़ावा व अकबरपुर गांव के कुछ लोगों ने अवैध रूप से घूरा डालकर कब्जा कर रखा है। गंदगी के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रबंधक ने कूड़े के ढेर हटवाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है।



पत्थरयुक्त नेशनल हाइवे की मरम्मत कराने की मांग

कस्बे सिकंदरपुरके विनीत दुबे, दिलीप कुमार, दीपक गुप्ता, अमरदीप, संजय गुप्ता, प्रेम पाल आदि ने बताया कि कस्बे के अंदर से गुजरे नेशनल हाइवे की सड़क पर लगभग 50 मीटर दूरी में पिछले कई सालों से पत्थर पड़े हुए हैं। नियमित सैकड़ों वाहनों के गुजरने के कारण यह पत्थर चिकने हो गए है, जिससे आए दिन हादसे घटित हो रहे हैं। कस्बे के लोगों ने पत्थरों को हटवाकर सड़क को डामरीकृत कराए जाने की मांग की है।




महिला कल्याण विभाग ने लगाया स्वालंबन शिविर

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान महिला कल्याण विभाग ने स्वालंबन कैंप लगाया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वालंबन कैंप में 29 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया, जिसमें निराश्रित महिला पेंशन के लिए 15, बाल सेवा योजना के लिए 11 व कन्या सुमंगला योजना के लिए तीन लाभार्थियों को शामिल किया गया है।



268 में से महज 18 शिकायतों का निस्तारण

एडीएम आशीष कुमार सिंह व एसपी अजय कुमार आनंद की अध्यक्षता में हुए शिकायत में राजस्व की 152, पुलिस की 51, विकास की 24, विद्युत की 15, पूर्ति की 6, नगर पालिका की पांच, डूडा की 4, समाज कल्याण की 3, वन विभाग, नलकूप, उद्यान विभाग, पीडब्लूडी, जल निगम, शिक्षा व एलडीएम की एक एक शिकायत सहित कुल 268 शिकायतें आईं। इनमें अधिकारियों ने राजस्व की 15, पुलिस की 2 व विकास विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।


-


फोटो 24- सदर तहसील सभागार में शिकायत सुनते समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण व मौजूद अफसर। संवाद

सदर में 100 शिकायतों मेंं आठ का निस्तारण

-समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरूण ने सुनी शिकायतें

संवाद न्यूज एजेंसी

कन्नौज। समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिसमें सिर्फ आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।
राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान में आने वाले शिकायतों का निस्तारण किया जाए। फरियादी दोबारा वही शिकायत लेकर न आए। साथ ही शिकायतकर्ता से संतुष्टि भी प्राप्त की जाए। कहा कि शिकायतों का फर्जी निस्तारण किसी भी दशा में न किया जाए। आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, जनसुनवाई, थाना दिवस, तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण सही तरीके से करें। उन्होंने राशन, अवैध कब्जा, पट्टा, खनन, विरासत, पेंशन से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
-


फ़ोटो 23 अफसरों को समस्या बताती पीड़िता। संवाद
साहब मंदिर की जमीन पर लोग कर रहे कब्जा, कर रहे निर्माण कार्य
तिर्वा।सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 117 लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निस्तारण की मांग की। चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष समस्याओं को संबंधित अधिकारी को देकर जल्द से जल्द निस्तारण करने के आदेश दिए। सीडीओ आरएन सिंह ने चार समस्याओं का निस्तारण करते हुए शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर एसडीएम पवन कुमार मीणा, तहसीलदार नवनीता राय,बीडीओ दयाराम यादव, सीओ शिव प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार भारत कुमार मौर्य समेत अन्य विभाग के अधिकारी लोग मौजूद रहे। समाधान दिवस के मौके पर तहसील क्षेत्र के त्रिमुखा गांव के करीब 10 लोगों ने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के कुछ लोग मंदिर की जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे है। विरोध करने पर गाली -गलौज करते है। प्रार्थना पत्र देते हुए मंदिर की जमीन का सीमांकन कर चिन्हित करने की बात कही इस मौके पर अवनीश कुमार,अर्जुन मिश्रा, विपिन कुमार, रितेश कुमार,अंजू देवी समेत अन्य गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें