फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पति ने साली से कर ली शादी, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 04 Apr 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पति ने पत्नी को पहले तो दहेज के लिए परेशान किया। उसके बाद उसे घर से निकाल दिया। फिर उसे तलाक दिए बिना ही उसकी छोटी बहन से शादी कर ली। इस मामले में महिला ने पति व उसके परिवार के आठ लोगों पर उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

कस्बे के दुर्गानगर मोहल्ला निवासी पूजा ने बताया कि 10 फरवरी 2018 को उसकी शादी फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगला मसेनी निवासी सुखेंद्र के साथ की थी। शादी में उसके मायके वालों ने अपनी सामर्थ के अनुसार दान दहेज देकर उसे विदा किया था। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले उसे दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग करने लगे। जब उसने मांग पूरी करने मे असमर्थता जताई तो ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे।
पति सुखेंद्र 10 जनवरी 2023 को उसे मेडिकल कॉलेज के सामने छोड़कर चला गया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। इसी बीच उसके पति सुखेंद्र ने पहली मार्च 2023 को उसकी छोटी बहन करिश्मा से शादी कर ली। पुलिस ने पूजा की तहरीर पर पति सुखेंद्र, ससुर सुरेंद्र, सास सुनीता, ननद रागिनी, चचिया ससुर कल्लू, चचिया सास बबिता, नंदोई बंधु, ननद सोनी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पूजा के पति का अपनी साली करिश्मा से भी नजदीकी हो गई थी। इसी बीच करिश्मा अचानक घर से गायब हो गई थी। उसके परिजनों ने करिश्मा के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच पूजा के पति ने करिश्मा से शादी कर ली। पुलिस पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें