फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुलिस से अभद्रता पर पति और ससुर गिरफ्तार

Mon, 15 May 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। शिक्षिका को उसकी ससुराल में बंधक बनाकर रखने की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम के साथ पिता-पुत्र नें अभद्रता कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दहेज उत्पीड़न सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जनपद औरया के बिूधना अंतर्गत मोहल्ला आर्य नगर निवासी शिक्षिका आरती पुत्री हरनाम सिंह की शादी सौरिख थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी विनीत के साथ पिछले साल सात फरवरी को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि ससुरालीजनों ने विवाहिता का मोबाइल छीन लिया और घर में बंधक बना लिया। आरती ने दूसरे के मोबाइल से मामले की सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी। रविवार को आरती के पिता हरनाम सिंह, भाई अमित व मां ईश्वर देवी पुलिस लेकर बेटी के ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन

यहां आरती के पति विनीत व ससुर सेवानिवृत फौजी रामनिवास ने गाली-गलौज करते हुए आरती के मायके वालों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दिया। पुलिस ने बीचबचाव का प्रयास किया, तो यह लोग पुलिस के साथ भी अभद्रता करने लगे।
चौकी इंचार्ज की सूचना पर सौरिख थानाध्यक्ष विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें