फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पति व ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिर्वा।
पहले पति की मौत के बाद परिजनों ने देवर से शादी करवा दी। शादी के बाद बेटी का जन्म होने के बाद विवाहिता को ससुरालीजनों ने ससुराल से निकाल दिया। पीड़िता ने पति व ससुर पर छेड़छाड़ समेत चार ससुरालीजनों पर जान से मारने की नीयत से मारपीट की पुलिस को तहरीर दी। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की 2014 में मौत हो गई थी। तीन बेटे व दो पुत्री थी। परिजनों व ससुरालीजनों ने देवर के साथ शादी करवा दी। शादी के कुछ दिन बाद पुत्री का जन्म हुआ। पुत्री का जन्म होने से नाराज करीब तीन वर्ष पूर्व ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया। गांव में ही झोपड़ी में रहकर बच्चों के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रही थी। 21 मई 23 को देर रात को ससुर आए और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने बुधवार को पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपी नाथूराम, मुकेश, शिवम व सोनकली के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें