फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमीन हड़पे जाने से आहत किसान नदी में कूदा, बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। धोखाधड़ी करके जमीन हड़पे जाने से आहत किसान ने नदी में कूद कर जान देने का प्रयास किया। हालांकि, स्टीमर ड्यूटी पर तैनात टीम ने उसे सकुशल बचा लिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीघाट पुल पर मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह ने स्टीमर ड्यूटी में तैनात सिपाहियों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे बचा लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर सरवन निवासी निजामुद्दीन बताया। बताया 10 साल पहले गांव के एक व्यक्ति ने पांच बीघा खेत धोखाधड़ी कर अपने नाम करा ली थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट से मिलने वाली तारीख पर तारीख से परेशान होकर खुदकुशी का प्रयास किया था।
गोताखोरों को एसपी ने किया सम्मानित

मेहंदीघाट पर गंगा पुल से नदी में कूदे किसान को बचाने वाले तीन गोताखाेरों को एसपी अमित कुमार आनंद ने सम्मानित किया है। गोताखोर मनोज, रवि और मोनू दो-दो हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें