कन्नौज। शिकारियों ने जंगली सुअर को मार डाला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। बीट प्रभारी ने पांच नामजद के खिलाफ तहरीर दी।
सदर कोतवाली के सैयदपुर सकरी में शुक्रवार को शिकारियों ने जंगली सुअर का शिकार करके मार डाला।गांव के लोगोंं की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को देखकर शिकारी वहां से भाग गए। टीम ने जंगली सुअर को कब्जे में ले लिया। इसके बाद टीम ने शिकार करने वाले लोगों के बारे में जानकारी की। देर शाम को बीट प्रभारी जितेंद्र ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ जंगली सुअर का शिकार करने के मामले में तहरीर दी। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जाएगी।