फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आंधी और बारिश से सौ गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज/गुरसहायगंज। तेज आंधी और जोरदार बारिश से मौसम तो खुशनुमा हो गया पर कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर पड़े। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई। हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से आठ घंटे तक कस्बे समेत 100 गांवों में बिजली सेवा ठप रही।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक तेज धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बरसात होने से जनजीवन अस्तव्यस्त सा हो गया। इस दौरान छिबरामऊ से स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के लिए आई हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। कस्बे समेत सात फीडर की लाइन बंद हो गई जिससे 100 गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। जानकारी मिलते ही फॉल्ट को ढूंढने का काम किया गया। बिजली सप्लाई शाम पांच बजे तक बहाल हो सकी। इस दौरान लोगों को पानी की भी समस्या से जूझना पड़ा। नगर पालिका ने जनरेटर चलाकर कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई बहाल रखी, लेकिन जिन नलकूपों पर जनरेटर नहीं थे वहां से संबंधित लोगों को पानी का संकट उठाना पड़ा।
कई जगह पेड़ भी उखड़कर सड़क पर ही गिर पड़े। बीच सड़क पर तो कहीं सड़क के किनारे पेड़ और खंभों के गिरने से अफरातफरी रही। एक घंटे से अधिक समय तक होती रही बारिश से कई जगह लोग जहां का तहां ठिठक गए। तेज आंधी के बीच लोग रास्ते पर चलने से परहेज करते दिख। लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ या शेड के नीचे छिपकर बचाव करते दिखे। इस बीच कई जगह पेड़ गिरने की भी जानकारी सामने आई। गनीमत यह रही कि उस समय यातायात थमा हुआ था, नहीं तो अनहोनी भी हो सकती थी। बिजली का खंभा गिरने से कई इलाकों की सप्लाई भी प्रभावित रही। मौसम बेहतर होने के बाद पावर कारपोरेशन की टीम खामियों की मरम्मत कर सप्लाई को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें