फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घरों में दौड़ा एचटी लाइन का करंट, घरेलू उपकरण फुुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खड़िनी। इलाके के गुबरिया गांव बिजली न आने के कारण अंधेरे में था। बुधवार को दोपहर 12 बजे जैसे ही सप्लाई बहाल हुई, धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में आ लग गई। घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ने लगा। करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई, जबकि कई घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर 12 बजे के हल्की बूंदाबांदी हो रही थी, उसी समय दो दिनों से गुल गांव की बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। कुछ ही पलों में ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई और एचटी लाइन का करंट गांव में बिछे तारों में दौड़ने लगे। तीव्र धारा के करंट की चपेट में आकर अशोक पुत्र रामेश्वर दयाल की भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गांव के अरविंद, कैलाश, सुनील, विपिन, इंद्रपाल, विशुनदयाल, घासीराम, विनय आदि के घरों में लगे बिजली के उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें