फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सर्विस से पहले अस्पताल की सीबीसी मशीन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छिबरामऊ। नगर के 100 शैया अस्पताल में लगी सीबीसी मशीन खराब हो गई है। इस कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ रहा है।

नगर के 100 शैया अस्पताल की पैथॉलाजी में लगी सीबीसी (कंपलीट ब्लड काउंट) मशीन बुधवार को खराब हो गई। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले 40 से 50 मरीजों की सीबीसी जांच रोजाना इस मशीन से होती है। गुरुवार को मशीन खराब होने के कारण अस्पताल में आने वाले मरीज भटकते हुए दिखाई दिए। कुछ मरीजों ने निजी पैथॉलाजी पर जाकर जांच कराई। इस सीबीसी मशीन की सर्विस कराने के लिए पैथॉलाजिस्ट डाॅ. जय विजय तिवारी पहले ही प्रभारी सीएमएस को पत्र लिख चुके थे, पर पहले ही वह खराब हो गई। पैथॉलाजिस्ट डाॅ. जय विजय तिवारी ने बताया कि उन्होंने मशीन को सही कराने के लिए अस्पताल के सीएमएस को पत्र लिखा है। इसके अलावा कंपनी के इंजीनियर से भी वार्ता की है। जल्द ही मशीन को सही कराकर मरीजों की निशुल्क खून जांच की सुविधा शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन



-

लैब टेक्नीशियन की कमी बनी मुसीबत

पैथॉलाजी में पिछले एक साल से किसी भी लैब टेक्नीशियन को तैनात नहीं किया गया है। अस्पताल में आने वाले प्रशिक्षु भी इस मशीन से जांच कराते हुए दिखाई दिए हैं। प्रभारी सीएमएस डाॅ. बिपिन सचान ने सीएमओ को पत्र लिखकर 100 शैया अस्पताल की पैथॉलाजी में लैब टेक्नीशियन की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें