फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सुरक्षित सफर के लिए बाइक सवारों को दिया हेलमेट

Sun, 31 Dec 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को बाइक सवारों को हेलमेट पहनाया गया। तिर्वा कस्बे के गांधी चौराहा पर राहगीरों को हेलमेट वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों को यातायात नियमों को बताते हुए सड़क सुरक्षा के उपाय बताए। परिवहन विभाग ने 48 दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। सफर के दौरान उन्हें हमेशा इसे पहनने को कहा गया।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने तहसील व पुलिस प्रशासन के साथ सड़क सुरक्षा अभियान चला रखा है। इसी क्रम में वाहन चालकों व आम जनता को जागरूक करने के लिए शनिवार को एसडीएम पवन मीणा, सीओ डॉ.प्रियंका वाजपेयी व एआरटीओ इज्या तिवारी ने सामूहिक रूप से जागरूकता अभियान चलाया। वाहन चालकों और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कस्बे के गांधी चौराहा पर पहुंची अधिकारियों के टीम ने वाहन चालकों व आम लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। एआरटीओ ने वाहन चालकों से कहा कि वे अपने वाहनों को निर्धारित गति से चलाएं। जिससे वे सुरक्षित रहें और दूसरे भी सुरक्षित रहें । उन्होंने गाड़ी चालकों से निर्धारित सवारियां ही गाड़ी में बैठाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें