फोटो :38: पूर्व सैनिकों के साथ सेना के अधिकारी। संवाद
छिबरामऊ। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके परिवारों के कल्याण को लेकर सोमवार को छिबरामऊ में बैठक आयोजित की गई। इसमें फतेहगढ़ स्थित सिखलाई सेंटर से आए सेना के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया। सिखलाई सेंटर फतेहगढ़ से सूबेदार चरणजीत सिंह, हवलदार गुरनाम सिंह, हवलदार रमणदीप सिंह और नायक कुलदीप सिंह ने पूर्व सैनिकों से बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी को पेंशन, चिकित्सा, दस्तावेज, कल्याणकारी योजनाओं या अन्य किसी प्रकार की समस्या है तो समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष शिव नारायण सिंह चौहान ने आभार भी व्यक्त किया। (संवाद)