फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सर्दी लगने से कक्षा आठ के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। बैडमिंटन खेलते समय कक्षा आठ के छात्र की सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

तालग्राम मोहल्ला टीला निवासी मुस्तकीम किसान हैं। उनका छोटा बेटा उमान उर्फ छोटू (15) मदरसा इस्लामिया में कक्षा आठ का छात्र था। परिजनों के अनुसार बुधवार स्कूल से घर आकर साथियों के साथ उमान बैडमिंटन खेलने लगा। खेलते समय ही ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। हालत में सुधार न होने पर देर रात तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उमान की मौत हो गई। उमान तीन भाइयों मुर्शीद, अरशद, अमन से छोटा था। मां कैसर बानू का रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें