जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों से अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करने की जानकारी करती कायाकल?
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना गलव्स के सफाई कर्मी काम करते मिले। वहीं कर्मचारी अग्निशमन यंत्र भी नहीं चला सके। इस पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
केपीएम अस्पताल कानपुर की मैनेजर खुशबू चतुर्वेदी, नेहा तिवारी और मेडिकल कॉलेज तिर्वा में तैनात डॉ. प्रीती वर्मा की कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। महिला विंग के शौचालय में गंदगी मिली। स्तनपान कक्ष में बैठने की बेहतर व्यवस्था नहीं मिली। काम कर रहे सफाई कर्मचारी बगैर ग्लव्स के मिले। इस मौके पर जब कर्मचारियों से टीम ने अग्निशमन यंत्रों को चलाने को कहा तो वे ठीक ढंग से चला नहीं पाए। इस पर टीम ने नाराजगी जताई। सभी कमियों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डॉ. शक्ति बसु, डॉ. जितेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।