गुरसहायगंज। समाजवादी पार्टी के पीडीए पखवाड़ा के तहत ग्राम मझपुरवा में पार्टी के हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाने पर लेकर उन पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।
कहा कि संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर सभी के लिए सम्मानित हैं और हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना है। छिबरामऊ विधानसभा प्रभारी हारून सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा की सरकार पूरी तरह से तानाशाह बन गई है। महंगाई चरम सीमा पर है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा की सरकार धार्मिक मुद्दों को उठा रही है । इस दौरान रामदास जाटव, जावेद अहमद, पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, पप्पू कठेरिया आदि मौजूद रहे।