छिबरामऊ। राजस्थान में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद गुरुवार को उसका शव गांव लाया गया। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर जनू निवासी सुमित शाक्य (28) पुत्र धर्मपाल राजस्थान के निबराना स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता था। नौ अगस्त को उसकी मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी।
इसके बाद बुधवार की देर रात जब उसका शव गांव लाया गया, तो परिजनों में कोहराम मच गया। सुमित के पिता धर्मपाल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे हैं। सुमित की शादी साल 2013 में प्रीती के साथ हुई थी। उसके एक बेटी है। पत्नी प्रीती गर्भवती है।