फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किशोरी को ले जाने में दोषी को पांच साल की कैद

Tue, 29 Aug 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। करीब छह साल पहले 17 वर्षीय किशोरी को ले जाने के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने युवक को दोषी करार दिया है। जज अलका यादव ने दोषी को पांच साल कारावास की सजा सुनाई है। इसेक अलावा सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास काटना पड़ेगा।
विज्ञापन




विशेष लोक अभियोजन किशोर दोहरे और शासकीय अधिवक्ता नवीन दुबे ने बताया कि तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने 26 सितंबर 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री करीब साढ़े 12 बजे उमरायपुरवा चौराहा पर घर का सामान खरीदने गई थी।
जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि तारनपुरवा गांव निवासी रवि ने पुत्री को भगाने में सहयोग किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। पुलिस ने किशोरी को देवरिया के बघौच थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी अरविंद यादव के पास से बरामद किया। पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए।
विज्ञापन

साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर सोमवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की जज अलका यादव ने अरविंद यादव को पांच साल कारावास और सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने धारा 363 में तीन साल सजा और दो हजार रुपये, धारा 366 में पांच साल कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें