फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सहभोज टिफिन कार्यक्रम में सरकार उपलब्धियां गिनाई

Sun, 02 Jul 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से ब्लाक मुख्यालय में सामाजिक समरसता सहभोज टिफिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने मोदी सरकार के नौ सालों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि सहभोज टिफिन कार्यक्रम भाजपा एक पार्टी नहीं परिवार को सार्थक साबित करती है। मोदी व योगी सरकार ने सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधने का काम कर रही है। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छोटे और बड़े, अमीर और गरीब की भावना खत्म होगी। भाजपा कार्यकर्ता योगी सरकार के मिशन 2024 में प्रदेश से सभी विपक्षी दलों का सफाया कर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। इससे पहले अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश दिवाकर ने सभी जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें